विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

रखे इन चार चीजें को अपने घर में, होगी सौभाग्य में वृद्धि

4 Things to Keep at Home for Goodluck

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी प्रत्येक वस्तु अपना स्वामित्व रखती है। उसका हमारे जीवन पर अच्छा या बुरा सफल प्रभाव होता है।

भारतीय संस्कृति में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। इसी प्रकार चीनी फेंगशुई के अनुसार भी कई ऐसे सुझाव व उपाय दिए गए हैं, जो वास्तविक रूप से जीवन हेतु कारगर सिद्ध होते हैं और लाभकारी भी।

तो आइए जानते हैं ऐसी 4 चीजों के बारे में, जो घर में उपस्थित सभी दोषों पर नकारात्मक ऊर्जा के दुष्परिणामों से बचाने व उन्हें दूर करने का कार्य करती हैं।

कछुए का महत्व

घर में रखा कछुआ आपके परिवार के लिए अत्यधिक शुभ व लाभकारी प्रतीत होता है। कहते हैं कि कछुआ अपनी धीमी चाल से मानव के जीवन की सभी विपदाओं, कष्टों और परेशानियों का रसपान कर समाप्त कर देता है। घर में व्याप्त नकारात्मकता व बुराइयों व जादू टोना के प्रभाव को समाप्त कर, घर में खुशहाली को व्यक्त करता है। घर में प्रतीक के तौर पर रखने से कछुआ घर में सुख, समृद्धि, यश, बल, बुद्धि और विवेक में वृद्धि करता है।

कहते हैं कि ड्रैगन मुख वाले कछुए को रखने से घर में शांति का माहौल बना रहता है। यह नकारात्मक ऊर्जा का रसपान कर सकारात्मकता का संचार करता है। घर में लोगों के तालमेल को स्थापित कर खुशियों का संचार करता है। विद्यार्थी जीवन में भी यह बहुत ही शुभ माना जाता है। अपने घर में पूर्व दिशा में कछुए को रखने से छात्रों को अपने करियर में सफलता की प्राप्ति होती है व नौकरी में पदोन्नति होती है।

आज के भौतिकवादी युग में लोग एक-दूसरे के साधनों को देख कर जल्द ही लालसा करने लगते हैं और अपनी कुदृष्टि दूसरों पर टिकाए रखते हैं। इस कुदृष्टि से आपको बचाने हेतु भी यह बहुत कारगर सिद्ध होता है

कभी-कभी हमारे बनते हुए कार्य भी व्यवधानों के कारण रुक जाते हैं व दफ्तर व कार्यक्षेत्र में मंदी, धन हानि का सामना करना पड़ता है। इसलिए आपको कछुए को अपने घर में व दफ्तर में एक स्थान देना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार घर व व्यापार क्षेत्र के प्रवेश द्वार के समक्ष कछुए को रखने से आपके जीवन की सभी समस्याओं और परेशानियों को समाप्त कर देता है और जीवन में नवीन संचार कर ऊर्जा से ओतप्रोत करता है।

विभिन्न प्रकार के कछुए आपके जीवन में अलग-अलग तरह से प्रभावित होते हैं, इसलिए आपको अपनी आवश्यकतानुसार इनका चयन कर घर पर रखना चाहिए। किंतु कभी भी इन्हें अपने बेडरूम में नहीं रखना चाहिए और ना ही भूल कर दो कछुए को एक साथ घर में रखने चाहिए।

तीन चीनी सिक्कों का महत्त्व

चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई के अनुसार घर में टंगे सिक्के उन्नति व तरक्की को बढ़ावा देते हैं। यह आपकी बेरोजगारी व कई दोष का प्रभाव जो आपके परिवार और आप पर विराजमान है, तो उससे यह मुक्ति प्राप्त कराता है।

घर में सदा बेरोजगारी के चलते अशांति का माहौल व्याप्त है और कार्यक्षेत्र अथवा व्यापार में कोई खास मुनाफा नहीं हो रहा है, तो आपको 3 सिक्कों को लाकर अपने घर में रखना चाहिए। इससे घर में उपस्थित नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, साथ ही यह आपकी किस्मत को चमका देते हैं। घर में इन सिक्कों को रखना पैसे, धन संबंधी परेशानियों को दूर करता है और नौकरी-पेशे में लाभ व पदोन्नति होती है।

ऐसी मान्यता है कि तिजोरी या घर में पैसे रखने के स्थान पर इसे रखने से कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है व हमेशा धन की वर्षा होती है और जल्द ही आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल जाएगा

यह भी कहते हैं कि यदि आपके कार्य में बहुत अड़चने आती हैं, अथवा किसी की कुदृष्टि आप पर सदा बनी रहती है, तो आप इन सिक्कों को अपने साथ अपनी जेब में रख कर ले जाना चाहिए। इससे आपके सभी बिगड़ते कामों को सफलता प्राप्त होगी और आपको बेरोजगारी से लेकर तनाव, झगड़ा आदि सभी समस्याओं से निजात मिल जाएगी। इसलिए इन 3 सिक्कों को सदैव अपने घर में लाकर रखना चाहिए।

पिरामिड का महत्व

वास्तु शास्त्र के अनुसार पिरामिड को ऊर्जा का संचारक  माना जाता है। कहते हैं कि यह घर में उपस्थित नकारात्मक प्रभाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह एक ऐसा तोड़ है जिसके द्वारा हम नकारात्मकता को बिना किसी को क्षति पहुंचाए समाप्त कर सकते हैं। यह केवल ऊर्जा का संचारक ही नहीं, वरन यह घर में उपस्थित कई प्रकार के दोष को भी मुक्त करता है। अगर आपके घर में जादू टोना आदि गलत प्रभाव का घेराव है तो यह उनको समाप्त करता है।

यह आपके अंतरण में समाहित हो कर सकारात्मक प्रभाव पर सभी बुरी आदतों को अपना शिकार बनाता है और उन्हें छुड़ाने में प्रभावी सिद्ध होता है। आप किसी कारणवश मानसिक रूप से पीड़ित या चिंतित रहते हैं जिस कारण स्वास्थ्य खराब रहता है, बच्चों को घर में पढ़ाई करने में परेशानी होती है, पढ़ाई कमजोर हो रही है, ध्यान भटकता रहता है, घर में अशांति का माहौल रहता है, तो आपको एक पिरामिड लाकर अपने घर में रखना चाहिए। इससे आपको निश्चित ही लाभ मिलेगा ।

बांस के पौधे का महत्व

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधे रखना बहुत ही शुभ व मंगलकारी माना जाता है। कहते हैं कि घर में पौधे शांति व उल्लास  का प्रतीक होते हैं, इसलिए पौधों का घर में होना अति आवश्यक है। इसी श्रंखला में चीनी वास्तु शास्त्र  फ्रेंगसुई घर में बांस का पौधा रखने को बहुत शुभ मानते हैं। इनके अनुसार यह घर के दुर्भाग्य को सदा के लिए उनके जीवन से समाप्त कर देते हैं, साथ ही अपने मजबूत शरीर के समान लोगों को नवीन ऊर्जा से ओतप्रोत कर बलवान बनाते हैं और कड़ी से कड़ी समस्याओं को सफलतापूर्वक कार्य करने का मार्ग दर्शाता है।

इसे सदा कांच के बर्तन में रखना चाहिए व थोड़े से पानी में इसकी तली डूबी होनी चाहिए। इससे घर में उपस्थित लोगों की समाज में-मान सम्मान में वृद्धि होती है, विद्यार्थियों को अपने करियर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। किंतु भूल कर भी इसे अपने शयनकक्ष में ना रखें, और नित इसका पानी बदल कर कुछ देर सूरज के सामने अवश्य रखें।