विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

मकर राशि प्रोफाइल

Makar rashi profile (Capricorn Zodiac Sign)

मकर राशि के जातकों का नाम जा, जी, खी, खे, खू, खो, भो तथा गा, गी आदि अक्षरों से शुरू होता है। यह राशि चक्र के दसवें नंबर की राशि होती है। इस राशि का चिन्ह मगरमच्छ होता है। शनि ग्रह इनका स्वामी माना जाता है। ये मेहनती तथा महत्वाकांक्षी व्यक्ति कहे जाते हैं। ये सीधे या गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का शौक होता है, ये करीबी मित्र नहीं बनाते। इनके मित्र सिर्फ कार्यस्थल या ऑफिस तक ही सीमित रहते हैं। मकर राशि के लोग बहुत ही शांत व्यक्ति होते हैं। इन्हें संगीत, डांस तथा खेल-कूद में रुचि होती है, साथ ही इन्हें हरियाली भी बहुत ही पसंद होती है।

व्यक्तिगत विशेषताएं

ये अपने हर कार्य के लिए बहुत मेहनत करते हैं। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए ये बहुत त्याग करते हैं। ये बहुत ही सीधे से दिखते हैं। यदि इनसे कोई बिना पूछे इन्हें सलाह दे, तो इन्हें ये बिल्कुल पसंद नहीं। जब कोई इनसे सलाह मांगता है, तब ये उसे बहुत ही अच्छी व सही सलाह देते हैं। ये हर परम्परा, रीति-रिवाजों का सम्मान करते हैं लेकिन गलत रीति-रिवाजों का ये विरोध भी करते हैं। ये अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं, फिर भी यदि इन्हें अपने किसी कार्य या लक्ष्य के लिए इसे भी त्यागना पड़े, तो ये वह भी कर सकते हैं। ये अपना हर पल किसी अच्छे काम में लगाना पसंद करते हैं। इन्हें खाली बैठना अच्छा नहीं लगता। अपने काम के चक्कर में ये खाने-पीने पर भी ध्यान नहीं देते। ये लोग सफल व अच्छे विचार वाले व्यक्तियों से ही मित्रता करते हैं। इन्हें सामान्य व सरल दिखना पसंद होता है, पर जब भी ये बाहर किसी प्रोग्राम के लिए जाते हैं, तो इनमें एक अलग ही चमक दिखती है। इन्हें आभूषणों का कोई शौक नहीं होता है।

आज का मकर राशिफल देखें

ये दृढ़संकल्पी तथा सामाजिक व्यक्ति होते हैं। ये ईश्वर तथा भाग्य पर विश्वास करने वाले व्यक्ति होते हैं। ये हर एक काम को योजना बनाकर ही करते हैं। ये कल्पनिक व्यक्ति होते हैं। इन्हें वास्तविकता में लाना बहुत ही मेहनत का काम होता है क्योंकि ये अक्सर खयाली दुनिया में ही रहते हैं। इनका शांत स्वभाव इनके आस-पास के लोगों को बहुत पसंद होता है। ये आध्यात्मिक व्यक्ति होते हैं, तथा मानवों का कल्याण करने की हिम्मत रखते हैं।

गुण/खूबियां

  • ये सिर्फ इशारे मात्र से ही अच्छे मौके को पहचान लेते हैं और उसका सही उपयोग कर फायदा उठा लेते हैं।
  • ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए अपने परिवार की खुशियों को भी त्याग सकते हैं।
  • ये अपने व्यापार में मेहनत व ईमानदारी से कार्य करते हैं।
  • ये लोगों को अच्छी सलाह देते हैं, इसलिए हर कोई इनसे सलाह लेना पसंद करता है।
  • ये लोग दुश्मनी से दूर रहना पसंद करते हैं तथा किसी से भी दुश्मनी मोल नहीं लेते हैं, क्योंकि  इन्हे अपने काम में कोई परेशानी नहीं चाहिए होती है।
  • हर कार्य में ये अपनी मेहनत व ईमानदारी के कारण सफल अवश्य होते हैं।
  • इनकी याद करने की क्षमता बहुत ही उम्दा होती है।
  • ये लोग यात्रा करने के शौकीन होते हैं।

कमी/कमजोरी

  • ये लोग कभी-कभी आवश्यकता से अधिक डरते हैं जो इनके लिए सही नहीं रहता है।
  • ये अपने लक्ष्य या किसी कार्य को लेकर बहुत चिंतित भी रहते हैं जिसका इनके स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ता है।
  • मकर राशि के ज्यादातर छोटी उम्र के लोग कमजोर शरीर के होते हैं और अक्सर कोई न कोई बीमारी इन्हें घेरे ही रहती है।
  • ये बहुत ही जल्दी निराश हो जाते हैं।
  • काम के चक्कर में ये अपने आहार पर ध्यान देना छोड़ देते हैं।
  • इस राशि के कुछ जातक बहुत ही आलसी होते हैं जिन्हें काम करने के लिए बहुत ही प्रेरित करना पड़ता है।

शरीर की आकृति

  • इनकी लंबाई सामान्य से कम होती है।
  • इनकी आंखें चिंता भरी तथा गंभीर सी होती हैं।
  • इनकी भौंहे मोटी व उभरी सी होती हैं।
  • ये बहुत ही धीरे-धीरे बोलना पसंद करते हैं और अपने हर शब्द को नाप-तोल सोच-समझकर बोलते हैं।
  • ये देखने में एक वैज्ञानिक या खोजकर्ता से लगते हैं।
  • ये बहुत ही सामान्य से होते हैं।
  • इनके बाल काले रंग के होते हैं, परंतु संख्या में ज्यादा नहीं होते, क्योंकि ये बहुत अधिक चिंता करते हैं जिस कारणवश इनके बाल झड़ने की समस्या लगी रहती है।
  • इनके हाथ ज्यादा लम्बे नहीं होते हैं। इनका अंगूठा लचीला नहीं होता है, इसी कारण ये अपने अंगूठे को पीछे की ओर नहीं कर पाते हैं।
  • इनकी कमर बहुत ही पतली होती है।
  • इस राशि के लोगों की बांह, गले या छाती पर कहीं न कहीं तिल अवश्य होता है।

दोस्त/मित्र

  • कन्या, मिथुन, वृषभ, कुंभ तथा तुला राशि के जातकों के इनकी मित्रता बहुत ही अच्छी होती है।
  • ये अपने मित्रों का सम्मान करते हैं।
  • इनको मेष, कर्क तथा सिंह राशि के लोगों से दूरी व सावधानी रखनी चाहिए।
  • ये प्रेम की दृष्टि से वृषभ राशि की ओर आकर्षित हो जाते हैं।
  • वृश्चिक राशि वाले से ये बहुत ही प्रसन्न रहते हैं।
  • तुला व मीन राशि से इन्हें समस्या होती रहती है।
  • कन्या राशि वाले इन्हें किसी कार्य के प्रति प्रेरणा देते हैं।
  • कुंभ राशि से इन्हें आर्थिक नुकसान की आशंका होती है।
  • इनके बहुत ही कम मित्र/दोस्त होते हैं।

नौकरी/व्यवसाय

इनके लिए किसी भी क्षेत्र में नौकरी करना अच्छा रहता है। जिस कार्य में मेहनत अधिक हो, जो आगे चलकर इनका भविष्य अच्छा बना दे, ऐसे कार्य को करना इन्हें बहुत पसंद होता है। इनके लिए अध्यापक, बैंक मैनेजर, इंजनियरिंग, चिकित्सक तथा व्यापारी आदि के कार्य बहुत अच्छे रहते हैं तथा इनमें ये सफल होते हैं। इनके लिए वकील का पद भी बहुत अच्छा होता है। इन सभी के अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक दुकान जिसमें रिपेयरिंग आदि भी हो,  सिविल या कम्प्यूटर इंजीनियर, वास्तु शास्त्र के ज्योतिष तथा ऑर्गेनिक फसल या खेती आदि करना भी इनके लिए सफल व्यापार होता है। इन्हें धन कमाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इन्हें धन संबंधी लाभ थोड़ी देर में होता है, इस कारणवश इन्हें इसकी आदत हो जाती है।

आर्थिक जीवन

  • ये मेहनती होते हैं, तथा मेहनत से धन कमाते हैं।
  • ये ज्यादा धनी नहीं होते, पर फिर भी हर किसी की मदद के लिए तैयार रहते हैं। इसीलिए ये समाज में बहुत ही सम्माननीय व्यक्ति होते हैं।
  • ये किसी अच्छे कार्य में धन लगाने या धन का दान करने से कभी पीछे नहीं हटते।
  • ये पैसे को बहुत ही खर्च करते हैं जबकि इनके पास इसी कारण कभी-कभी पैसे की कमी भी हो जाती है।
  • कभी-कभी इनके ऊपर कर्ज भी चढ़ जाता है जिसे चुकाने के लिए ये बहुत परिश्रम करते हैं।

स्वास्थ्य संबंधी आहार

  • ये सामान्य रूप से अपना खाना समय से करते हैं।
  • इन्हें स्वस्थ भोजन करना पसंद होता है।
  • खाने के समय इन्हें किसी और चीज़ में नहीं लगा सकते।
  • ये शांति से भोजन ग्रहण करना पसंद करते हैं।
  • इनके लिए दूध, फल, खट्टे फल, बादाम, पालक, गेंहू, ब्राउन राइस तथा हरि सब्जियां खाना स्वास्थवर्धक होता है
  • इन्हें अधिक से अधिक मात्रा में कैल्शियम लेना चाहिए, अर्थात कैल्शियम युक्त खाने के पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

प्रेम जीवन/प्रेमी

इनका प्रेम जीवन बहुत ही रुचिकर होता है। ये अपने साथी के लिए बहुत व्यस्त होने के बाबजूद भी समय निकालते हैं और उसके प्रति वफादार होते हैं। इनके लिए कन्या, तुला तथा वृषभ राशि के लोग जीवन साथी के योग्य होते हैं तथा इनकी ओर ही ये लोग आकर्षित होते हैं। मकर राशि के लोगों को प्रेम के लिए अपनी ओर आकर्षित कर पाना बहुत ही कठिन होता है। लेकिन यदि इन्हें अपने प्रेम से अपना लिया जाए, तो ये हमेशा आपके साथ रहते हैं और जीवन भर आपका साथ देते हैं क्योंकि ये बहुत ही भावुक होते हैं, तथा हर रिश्ते को गंभीर रूप से लेते हैं। इन्हें अपने साथी से झगड़ा करना कतई भी पसंद नहीं होता, इसलिए ये कभी भी ऐसी कोई बात नहीं करते, जिससे झगड़े की शुरुआत हो। इस राशि के जातक को एक समझदार व मेहनती जीवनसाथी की चाह होती है। ये लोग अपने जीवन में प्रेम को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान देते हैं। प्यार के विषय में ये बहुत ही सोच-समझकर कोई फैसला नहीं करते हैं।

गृहस्थ जीवन

ये अपने परिवार के लिए बहुत मुसीबतों का सामना करते हैं, परंतु अपने परिवार को कभी किसी मुश्किल में नहीं पड़ने देते हैं। ये अपने परिवार की सभी जिम्मदरियों को कुशलता से निभाते हैं तथा अपने परिवार से बहुत ही प्रेम करते हैं।

शुभ रत्न: इनके लिए नीलम शुभ रत्न माना जाता है। जब इनका शनि ठीक न हो तब इन्हें नीलम रत्न धारण करना चाहिए। इसके अतिरिक इनके लिए तामड़ा या काला तामड़ा, जम्बुमणि आदि रत्न भी शुभ होते हैं।

शुभ रंग: इनके लिए काला, भूरा तथा नीला रंग शुभ होता है।

शुभ अंक: 4, 13, 22, 31, 40, 58, 67, 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71, 80

अशुभ अंक: 1, 2, 9

शुभ दिन: शनि ग्रह से संबंध होने की वजह से इनके लिए शनिवार का दिन बहुत ही शुभ होता है। इसके अलावा रविवार व शुक्रवार भी इनके लिए शुभ तथा सोमवार, मंगलवार तथा गुरुवार का दिन अशुभ माना जाता है।