आज दिनांक 10 अक्टूबर 2020 आश्विन अक्टूबर मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन शनिवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। शरद ऋतु है। अष्टमी तिथि शाम 04 बजकर 36 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात नवमी तिथि का आरम्भ होगा।
आज सूर्य हस्त नक्षत्र में रहते हुए कन्या राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा शाम 07 बजकर 13 मिनट तक मिथुन राशि, तत्पश्चात कर्क राशि मे संचार करेगा।
सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 59 मिनट पर।
चंद्रोदय: अर्धरात्रि 12 बजकर 07 मिनट (11 अक्टूबर 00:07am) पर।
चन्द्रास्त: दोपहर 01 बजकर 37 मिनट पर।
ये भी पढ़ें: शनि दोष निवारण हेतु सरल उपाय
नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र अर्धरात्रि 01 बजकर 20 मिनट (11 अक्टूबर 01:20am) तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद पुष्य नक्षत्र प्रारम्भ होगा।
योग: शिव योग मध्यरात्रि 12 बजकर 33 मिनट (11 अक्टूबर 00:33am ) तक बना रहेगा, इसके बाद सिद्ध योग की शुरुआत होगी।
करण: कौलव करण शाम 06 बजकर 19 मिनट तक, इसके बाद तैतिल करण 11 अक्टूबर प्रातः 06 बजकर 14 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात बालव गर शुरू होगा।
ये भी पढ़ें: राहु-केतु के दुष्प्रभाव से बचाएंगे भगवान् काल भैरव
आज के शुभ मुहूर्त
आज के अशुभ मुहूर्त