आज दिनांक 02 जून 2020 ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकदशी तिथि और दिन मंगलवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है। आज निर्जला एकादशी है। आज गायत्री जयंती भी है।
आज एकादशी तिथि दोपहर 12 बजकर 04 मिनट तक बनी रहेगी, इसके पश्चात द्वादशी तिथि का आरंभ हो जायेगा। नक्षत्रों में चित्रा नक्षत्र है जो आज रात्रि 10 बजकर 55 मिनट तक बना रहेगा, उसके बाद स्वाति नक्षत्र की शुरुआत होगी। इसके अलावा आज व्यतिपात योग सुबह 09 बजकर 53 मिनट तक बना है, फिर वरियान योग का आरम्भ होगा।
आज दोपहर के 12 बजकर 04 मिनट तक विष्टि करण बना रहेगा, जिसके बाद बव करण आज मध्य रात्रि 10 बजकर 35 मिनट बना रहेगा। इसके बाद बालव करण आरंभ होगा। आज सूर्य रोहिणी नक्षत्र में है जो वृषभ राशि मे संचार करेगा। वहीं आज चंद्रमा कन्या राशि मे दोपहर 12 बजे तक संचार करेगा, फिर यह तुला राशि में प्रवेश करेगा।
सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 24 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 16 मिनट पर।
चंद्रोदय: दोपहर 03 बजकर 33 मिनट पर।
चन्द्रास्त: प्रातः 03 बजकर 26 मिनट (03 जून 2020, 03:26am) पर।
ये भी पढ़ें:
आज के शुभ मुहूर्त
आज के अशुभ मुहूर्त
आज के मंत्र
आज सूर्योदय के पश्चात मूंगे की माला से उक्त मंत्र का 251 बार जप करें आपके सभी संकट दूर होंगे एवं घर परिवार में सुख शांति समृद्धि व सिद्धि आएगी।
।। ॐ मारकाय नमः ।।
आज के दिन संध्याकालीन वेला में दीपक जलाकर भगवान हनुमान के समक्ष उक्त मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। सारे क्रियाकलाप आपकी अनुरूप होने लगेंगे।
ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते।
हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये।।
मंगलवार के दिन उक्त मंत्र का जप करने से घर के सभी बुरे साए कलह क्लेश आदि समाप्त होते हैं। घर पर भूत पिशाच पैतृक कष्ट आदि की समस्याएं समाप्त होती हैं एवं सुख शांति समृद्धि पूर्ण सकारात्मक परिवेश उत्पन्न होता है।
ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय।
नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहाः।।
प्रनवउं पवनकुमार खल बन पावक ग्यानधन।
जासु हृदय आगार बसिंह राम सर चाप घर।।
आज के उपाय