आज दिनांक 28 अगस्त 2020, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 28 अगस्त 2020 का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान बढ़िया बीतने वाला है। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आप मानसिक शांति की अनुभूति करेंगे जिस वजह से आपकी आत्मिक प्रसन्नता बढ़ेगी। आज आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, आपको सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी। सफलता की प्राप्ति के योग से आपका दिल प्रफुल्लित होगा। वहीं घर-परिवार में भी सुख-शांति बरकरार रहेगी, घर में हंसी-ठिठोली का वातावरण बना हुआ रहेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिनमान बढ़िया बितने वाला है, आज आप अपने जीवन साथी के साथ किसी तथ्य पर वार्तालाप करेंगें और उचित निर्णय ले पायेंगे जिससे आपकी आपसी समझ विकसित होगी। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए भी आज का बेहतर रहने वाला है। कुल मिलाकर आपका आज का दिन काफी खूबसूरत रहने वाला है।
वृषभ राशि
सभी कार्य आपकी इच्छा अनुसार संपन्न होंगे। कारोबार में दिन बढ़िया रहेगा। आपके उच्च अधिकारी आपके कार्यशैली से अत्यंत ही प्रभावित होंगे। आप खूब मेहनत करेंगे जिसके आपको उचित परिणाम भी प्राप्त होंगे। आज आप किसी नए कार्य में हाथ लगाने का विचार कर सकते हैं, यह कार्य आपको भविष्य में शुभ फल दे सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद है, अपनों का सहयोग बना रहेगा जो मन को आंतरिक प्रसन्नता देने का कार्य करेगा। बड़े भाई की मदद से आर्थिक लाभ हो सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। किसी स्वजन से दूरियां बनेगी। विवाहितों के लिए दिन सामान्य रहेगा, हालांकि आपके पुरानी नोकझोंक में कमी आएगी जिससे स्थिति बेहतर बन सकते हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा है, आज आपकी प्रेमीजन से अच्छी वार्तालाप होगी, आप एक दूसरे के कार्य हेतु आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य करेंगे। आज आप अपने भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। दिन बढ़िया रहेगा।
आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...