कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के जीवनसाथी किसी बड़ी मुसीबत में फंसे हुए होंगे, आज आप अपने जीवनसाथी की मदद हेतु प्रयासरत रहेंगे। आप अपने निजी जीवन को लेकर थोड़े उदारवादी व सीधे स्वभाव के बने रहेंगे। आपके स्वास्थ्य की स्थिति आज कुछ ठीक नहीं रहेगी, अतः अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। संभवत मौसमी प्रभाव भी आप को प्रभावित करें। आज आपकी आमदनी की स्थिति बढ़िया बनी रहेगी। यदि आप किसी कार्य हेतु प्रयासरत हैं, तो आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उसमें आपको लाभ अवश्य ही प्राप्त होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने प्रियजन के मन के भावों को जानने हेतु काफी इच्छुक नजर आएंगे। आप अपनी ओर से कुछ उल्टे सीधे प्रयास कर भी अपने प्रिय के दिल की बातों को जानने का प्रयास करेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज स्वयं को बेहतर व अधिक स्मार्ट बनाने हेतु खुद में कुछ परिवर्तन करेंगे। आप अपने ऊपर धन व्यय कर सकते हैं। आज आप अपने दोस्तों व कुछ करीबी स्वजनों के लिए भी कुछ बेहतर कर सकते हैं। आपको अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने अथवा घूमने-फिरने का भी बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। वही घर परिवार का माहौल आपके लिए प्रतिकूल बना रहेगा, आप स्वयं को पारिवारिक माहौल से काफी अलग महसूस करेंगे। आपकी सोच पारिवारिक मसलों से काफी अलग रहेगी। आप एकांतवादी विचारधारा के व्यक्तित्व बने रहेंगे। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशहाल बना रहेगा, आज आपके जीवनसाथी शॉपिंग आदि पर जाने हेतु जिद कर सकते हैं। वही प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्ते में मजबूती आएगी, आपके रिश्ते और भी अधिक गहरे होंगे और आपसी समझ स्थापित होगी।
कन्या राशि
आपके मन में अपने पारिवारिक तथ्यों को लेकर अनेकानेक प्रकार के विचार चल रहे होंगे, आप घर परिवार के मसलों को लेकर चिंतित रहेंगे। आप गृहस्थ जीवन के कुछ मसलों को लेकर काफी भावुक व संवेदनशील भी हो जाएंगे एवं घर परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी बेहतरीन तरीके से निभाने हेतु प्रयासरत रहेंगे। वही दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके जीवनसाथी आपके प्रति बेरुखा रवैया प्रदर्शित कर सकते हैं जो आपके मन को दुखी करेगा, यह आपके मध्य संबंध के पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करेंगे। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। आज आप अपना काफी धन अपने सुख साधन की वृद्धि हेतु व्यय करेंगे। घर परिवार का वातावरण आध्यात्मिक व धार्मिक प्रवृत्ति का बना रहेगा, घर में पूजा पाठ आदि हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज कहीं घूमने-फिरने हेतु योजनाएं निर्धारित कर सकते हैं। कारोबार को लेकर आपका आज का दिन बढ़िया रहेगा।
आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...