सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के चंहु ओर का वातावरण आज शानदार एवं खुशहाली से भरा रहेगा। संतान के व्यवहार से जुड़े मसलों को लेकर भी आपका दिन अनुकूल बना रहेगा। जो भी पुरानी समस्याएं होंगी, उन सभी का समापन हो जाएगा। इसमें आपको पारिवारिक जनों की ओर से भी सहयोग की प्राप्ति होगी एवं समस्याओं के समापन के पश्चात घर परिवार का वातावरण भी खुशहाल हो जाएगा।
आज आपको आपके अटके हुए धन भी वापस प्राप्त हो सकते हैं। उधार में दिए गए धन भी वापस प्राप्त हो जाएंगे जिस वजह से आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर स्थिति में होता हुआ महसूस करेंगे। आपकी आर्थिक सुदृढ़ता की वजह से आपका मन भी प्रसन्न बना रहेगा और आपको भविष्य की चिंताएं भी थोड़ी कम रहेंगी।
आज ससुराल पक्ष की ओर से भी आपको कुछ खास उपहार प्राप्त हो सकता है जिससे मन हर्षित हो उठेगा। आज आप अपने किसी खास मित्र के सहयोग हेतु तत्पर नजर आएंगे, आपको उनके सहयोग हेतु धन भी खर्च करने पड़ेंगे।
आज शाम आपके आस-पड़ोस के जनों में से किसी से वाद-विवाद हो सकते हैं, ऐसे स्थान पर अपने आप को संयमित रखें तो बेहतर रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन मिले जुले परिणाम दर्शाने वाला रहेगा। आज आपके ऊपर कार्यस्थल में कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है जिन्हे लेकर आप थोड़े चिंतित और परेशान नजर आएंगे। हालाँकि इन कार्यों को लेकर आपको अधिक गंभीर होने के साथ-साथ इन्हे मेहनत एवं लगन से पूरा करने की आवश्यकता है। अत्यधिक व्याकुल होकर अथवा उथल-पुथल की स्थिति में रहने से कार्य नहीं बनेंगे, अपितु अपने मन को केंद्रित कर शांति से कुछ योजना बनाकर अपने कार्य को सफलता तक ले जाने का प्रयास करें।
आज आपकी मेहनत व लगन आपके लिए काफी सफलता प्रदान साबित हो सकती हैं, अतः मेहनत करने से ना चूके। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आपको आपके जीवनसाथी की ओर से विशेष सहयोग एवं स्नेह का भाव प्राप्त होगा जिससे आप अपने आपको आत्मविश्वास से पूर्ण महसूस करने लगेंगे।
घर परिवार के कुछ सदस्यों की इच्छा को आज आप पूर्ण करने से चूकते हुए नजर आएंगे जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो सकती हैं। आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण एवं संयम बनाए रखे अन्यथा यह आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए दिन अजीबोगरीब गुजर सकता है। आज कुछ मसलों को लेकर आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे, तो वहीं कुछ मामलों में कार्य बनते-बनते रह जाएंगे जिस वजह से आप अपने आपको दुविधाजनक स्थिति में महसूस करने लगेंगे।
कुछ ना बनने वाले कार्य भी आज आपके बेहतरीन में स्थिति में पहुंच सकते हैं और आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। हालांकि कुछ कार्यों में आपको विलंब भी होगा जिस कारण से मन थोड़ी देर के लिए विचलित हो जाएगा। हालांकि बाद में सफलता की प्राप्ति होने से मन में प्रसन्नता का भाव भी जागृत होगा।
आज किसी भी क्षेत्र में निवेश करने से पूर्व विशेषज्ञों से विचार विमर्श अवश्य कर लें तो बेहतर रहेगा। आज सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी, अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको सचेत होने की आवश्यकता है। अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें। अगर आपको समस्या महसूस हो रही है तो तुरंत चिकित्सीय परामर्श लें एवं अपना उचित उपचार करवाएं।
आज शाम आप अपने घर परिवार के जनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हेतु जाने को लेकर योजना बना सकते हैं, अथवा आज शाम आसपास के क्षेत्र में किसी मंदिर दर्शन हेतु जा सकते हैं जिससे मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके समक्ष विभिन्न तरह की मुश्किलें आएँगी। आज आपको किसी भी कार्य को पूर्ण करने हेतु खूब जतन करना पड़ेगा, तभी आपके कार्य पूर्ण होने के आसार नजर आ रहे हैं।
आज कई कार्यो में आपको निराशाजनक स्थिति से भी गुजरना पड़ सकता है, सम्भवतः आपको सफलता हाथ ना लगे। किंतु ऐसे स्थान पर धैर्य बनाए रखें। हिम्मत एवं हौसला रखें और आगे बढ़ते रहें, आप बुलंदियों को अवश्य ही प्राप्त करेंगे।
आज आपकी माताजी की सेहत की स्थिति प्रभावित हो सकती है। उनके पुराने शारीरिक कष्ट आज अधिक बढ़ सकते हैं जिससे आपका मन भी बेचैन हो उठेगा।
कुछ मसलों को लेकर आपका दिन थोड़ा अधिक भागदौड़ से भरा हो जाएगा। आज आर्थिक लेन-देन से बचें, आज के दिन वित्तीय लेन-देन करना ठीक नहीं है। ऐसे मसलों में आज आपको नुकसानदायक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है, वे आज अधिक सक्रिय नजर आ रहे हैं।
आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...