विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

वृश्चिक राशि

Vrishchik Rashifal

Mesh Rashi Today Monday, 7 November 2022 in Hindi. आज का वृश्चिक राशिफल द्वारा जानें कैसा रहेगा आज का दिन धन, कारोबार, व्यवसाय, स्वास्थ्य, प्रेम एवं घरेलु जीवन आदि के तौर पर।

Vrishchik Rashifal Today

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में नए अवसरों की प्राप्ति होंगी। व्यवसायिक कार्यों से संबंधित लोगों को कार्यक्षेत्र में नए सौदे प्राप्त होने की संभावना है, जिसके संबंध में आप नए योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। जीवन में किसी बात को लेकर चल रहे तनाव का परिणाम आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा, जिस कारण आप अपने काम में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। समय से काम के पूरा ना होने के कारण आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों के कार्यों में ध्यान भटकाने से आपके अपने कार्यों के प्रति सक्रियता कम रहेगी। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ होने की आवश्यकता हैं, जिनमें सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को कार्यालय में किसी प्रोजेक्ट की प्राप्ति से सराहना प्राप्त होने की संभावना है तथा उनके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में सफलता प्राप्त होने की संभावना है, परंतु आपको सतर्कता बरतनी चाहिए। सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय लोगों को लाभ प्राप्त होगा। अपनी उर्जा का व्यय उचित एवं जो कार्य आपके लिए उपयोगी है उस पर करना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। संतान के भविष्य के प्रति चिंता आपको परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। मित्रों के साथ किसी विषय पर चर्चा होने की संभावना है। सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। काफी समय से धन संबंधित चल रहे समस्या का समाधान प्राप्त होगा। जीवनसाथी के द्वारा किए गए निर्णय से आप सहमत नहीं होगें, जिसका प्रभाव आपके ऊपर भावनात्मक रूप से पड़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, सिर दर्द एवं नींद से संबंधित समस्या रहेगी।
 

वृश्चिक राशि चिन्ह

राशिचक्र की आठवीं राशि वृश्चिक राशि है। इस राशि का राशि स्वामी मंगल ग्रह होता है। 24 अक्टूबर से 22 नवंबर के मध्य जन्मे जातकों की राशि वृश्चिक होती है।

इस राशि के जातकों का स्वभाव गर्म होता है। यह बहुत ही क्रोधी स्वभाव के होते हैं परन्तु इनका ह्रदय बहुत ही दयालु होता है। यह बेवजह किसी के कामों में हस्तक्षेप नहीं करते हैं न ही अपने कार्यों में हस्तक्षेप पसंद करते हैं।

इस राशि के जातकों की इच्छाएं पूरी होने में काफी समय लगता है। यह आत्मविश्वासी एवं आद्यात्मिक श्रद्धा के धनी तथा कलात्मक कार्यों में कुशल होते हैं। इन लोगों में बहुत अहंकार होता है। इनको अपने बारे में पूर्ण ज्ञान होता है, अतः किसी की बात से उनके विश्वास पर कोई असर नहीं पड़ता है।

इन जातकों को निंदा या प्रशंसा किसी का भी असर नहीं होता है। कोई भी उन्हें उकसा नहीं सकता है। उन्हें दूसरों द्वारा अपनी विशेषताओं को जानने का कोई शौक नहीं होता है। लोगों को उनकी गतिविधियों पर प्रतिक्रिया कम देते हैं तथा उनके स्वभाव को जानने में दिलचस्पी रखते हैं।

यह या तो एक सच्चे मित्र होते हैं, या फिर भयानक शत्रु। यदि कोई इनकी जरूरत पड़ने पर मदद करता है तो यह सदा उसको याद रखते है। यह न्यायप्रेमी होते हैं तथा तथा अपने पर हुए अन्याय का प्रतिशोध लेते हैं। यह किसी भी धर्म के प्रति रूढ़िवादी नहीं है। यह या तो किसी से मर मिटने वाला प्यार करते है, या फिर बेइंतहा नफरत।

वृश्चिक राशि वाले निडर होते हैं। यह हर स्थिति का, चाहे वह गरीबी हो या असफलता, बेहद साहस से सामना करते हैं। यह आत्मविश्वासी एवं हर मुसीबत को पार कर पाने में सक्षम होते हैं।

यह अपने परिजनों से बहुत प्रेम करते हैं तथा अपनी संतान का पूरा ख्याल रखते हैं। यह निःसहाय लोगों की सहायता करते हैं। यह अत्यंत साहसी, धैर्यवान एवं स्वयं पर विश्वास करने वाले होते हैं। कार्यक्षेत्र में इनका यही विश्वास इनके लिए सकारात्मक साबित होता है।

वृश्चिक राशि वाले एक बार जो ठान लें, वह पूरा कर के ही संतुष्ट होते हैं। कठिन समय में यह लोग अपनी कुशाग्र बुद्धि एवं धैर्यता से बड़ी सरलतापूर्वक उस समय का सामना करते हैं। एक बार मन में आ जाने पर यह अपने विरोधियों को बर्बाद करने की क्षमता रखते हैं। यह लोग क्रूर स्वभाव के होते हैं एवं मदिरा आदि नशे की वस्तुओं के आदी होते हैं। इनमें हर हाल में जीतने का जूनून होता है। इनका क्रोध विध्वंसक होता है। इनमे ईर्ष्या की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है। पूरा लेख पढ़ें...


बाकी राशियों का राशिफल जानें


मेष राशि
Mar 21 - Apr 20

वृषभ राशि
Apr 21 - May 21

कर्क राशि
Jun 22 - Jul 22

सिंह राशि
Jul 23 - Aug 21

तुला राशि
Sep 24 - Oct 23

धनु राशि
Nov 23- Dec 22

मकर राशि
Dec 23- Jan 20

कुंभ राशि
Jan 21 - Feb 19

मीन राशि
Feb 20 - Mar 20